logo

अलीगढ़ में बोले केशव प्रसाद मौर्य, सपा, बसपा और कांग्रेस एक्सपायरी डेट की दवा, ऐसी दवा खाने से बीमार हो जाते हैं

अलीगढ़ः उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सपा, बसपा, कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कहा, ये पार्टियां एक्सपायरी डेट की दवा है। एक्सपायरी डेट की दवा खाने से बीमार हो जाते हैं। इनकी सरकार को कौन भूल सकता है। जब से भाजपा की सरकार बनी क्या अलीगढ़ में कोई दंगा हुआ। पहले सपा के शासन में क्या हाल था। पहले कितने घंटे बिजली आती थी, याद है कि नहीं। सपा की सरकार में बिजली आती नहीं थी। भाजपा की सरकार में बिजली जाती नहीं है। यही अंतर है। यही सरकार की गारंटी है।
भाजपा प्रत्याशी के नेतृत्व में सभा के दौरान उन्होंने लोगों से हाथ उठवा कर हर बूथ पर पांच सौ वोट पहले से अधिक भाजपा के करने का विश्वास लिया। कहा, 2014 मेरा बूथ सबसे मजबूत नारा लगा रहे हैं। इस बार अबकी बार चार सौ पार का नारा भी है। हमें हर बूथ जीतना है। पांच सौ साल बाद रामलला विराजमान हुए हैं।
इसलिए हमें हर बूथ पर पांच सौ मतदाता अपने पहले से अधिक करने हैं। इसीलिए अलीगढ़ को हरिगढ़ कहता हूं। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आपको विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है? जयकारों के बीच उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने चुनाव से पहले हार स्वीकार कर ली है। हमें इस पर ध्यान न दें। हमारे समाने लक्ष्य है। चुनौती है।

अलीगढ़ में भाजपा के प्रत्याशी सतीश गौतम हैं। देश के प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी और चुनाव चिह्न कमल का फूल है। यह हर वोटर को बताना है। नौ सैनिकों को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद भी मोदी वापस अपने घर लाए। विश्व का सबसे शक्तिशाली नेता हमारे पीएम हैं।

सपा, बसपा, कांग्रेस का खाता कहीं नहीं खुलने वाला। यह अब तक के दौरे के आधार पर कह रहा हूं। लेकिन विश्व में देश का ध्वज लहराने वाले अपने नेता को और अधिक मजबूत करना है। वे कहते हैं कि मोदी के पास परिवार नहीं है। मोदी कहते हैं कि पूरा देश मेरा परिवार है। भारत माता मेरी माता है। जन्म देने वाली माता चली गईं है। भारत मां के लिए समर्पित हूं। इसलिए उन्होंंने धारा 370 हटाई। राममंदिर केवल राम मंदिर नहीं है, राष्ट्र मंदिर है। राममंदिर शासन की गारंटी है।

0
1226 views